Breaking

सिलेंडर में आग से घर राख, नकदी-गहने व कागजात जले

गीतांजली टुडे न्यूज़
4 Min Read

रमना:थाना अंतर्गत मंगरा ग्राम के बिवाटिकर निवासी उमा शंकर विश्वकर्मा उर्फ भोला विश्वकर्मा के घर में सोमवार की शाम खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आने से गैस सिलेंडर में भी जोरदार विस्फोट हो गया। घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। पीड़ित उमा शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि वह सोमवार की शाम करीब पांच बजे इंडेन गैस कंपनी का सिलेंडर गोदाम से लेकर घर आये थे। सिलेंडर को घर में रखने के बाद शाम करीब सात बजे खाना बनाने की तैयारी की गयी। जैसे ही गैस जलाया गया, अचानक सिलेंडर में तेज आग लग गयी। परिवार के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग तेजी से फैलने लगी। घर में रखा सामान आग की चपेट में आने लगा। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि परिवार के लोगों को सामान निकालने तक का मौका नहीं मिल सका। बताया जाता है कि आग लगने के कुछ ही देर बाद गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। इससे परिवार के लोगों में दहशत फैल गयी। किसी तरह लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। घटना के बाद घर के अंदर रखा सामान धू-धूकर जलता रहा और देखते ही देखते परिवार की वर्षों की मेहनत से जुटायी गयी संपत्ति आग की भेंट चढ़ गयी।

महत्वपूर्ण कागजात भी जले

पीड़ित के अनुसार अगलगी की घटना में जमीन से संबंधित महत्वपूर्ण कागजात के अलावा कई अन्य जरूरी दस्तावेज भी जलकर राख हो गये। इन दस्तावेजों के जलने से परिवार के सामने भविष्य में जमीन संबंधी कार्यों को लेकर भी परेशानी उत्पन्न हो सकती है। पीड़ित ने बताया कि घर में रखे करीब 60 हजार रुपये नकद भी आग में जल गये। इसके अलावा एक मोबाइल, परिवार के सदस्यों के पहनने वाले कपड़े, घरेलू सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं भी पूरी तरह नष्ट हो गयीं। 

बॉक्स में रखे ढाई लाख के गहने भी राख

पीड़ित ने बताया कि घर में रखे बॉक्स में परिवार के गहने भी थे। आग की चपेट में आने से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य के गहने भी जलकर नष्ट हो गये। पीड़ित के अनुसार नकद रुपये, गहने, कपड़े, जरूरी कागजात और घरेलू सामान समेत अगलगी में लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। घटना के बाद परिवार के पास दैनिक जरूरत की कई वस्तुएं तक नहीं बची हैं।

जीवनभर की जमा पूंजी पलभर में हुई खाक

अगलगी की घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। पीड़ित परिवार का कहना है कि वर्षों से मेहनत कर जुटायी गयी संपत्ति और जरूरी सामान कुछ ही मिनटों में आग की भेंट चढ़ गया। खासकर जमीन के कागजात, नकद रुपये और गहनों के जलने से परिवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद परिवार सदमे में है। उन्होंने प्रशासन से घटना की जांच कराकर नुकसान का आकलन कराने तथा आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|