Breaking

ड्राइवरों के हक और सम्मान के लिए महासंघ ने भरी हुंकार, सगमा में खुला प्रखंड कार्यालय

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

सगमा(गढ़वा):ऑल राइट ड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन की ओर से बुधवार को सगमा बाजार में प्रखंड स्तरीय कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यालय का उद्घाटन महासंघ के झारखंड राज्य चेयरमैन फैसल खान, राज्य सभापति इरफान खान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुल्तान साह एवं गढ़वा जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया। कार्यालय खुलने से क्षेत्र के ड्राइवरों एवं मजदूरों में संगठन को लेकर उत्साह देखा गया। इसके बाद सगमा हाई स्कूल परिसर में महासंघ की ओर से विशेष सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में ड्राइवर एवं मजदूर शामिल हुए। इस दौरान विभिन्न पदाधिकारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों को गुलदस्ता भेंट कर तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए चेयरमैन फैसल खान, राज्य सभापति इरफान खान, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुल्तान साह, जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार विश्वकर्मा एवं प्रखंड अध्यक्ष विमलेश यादव ने ड्राइवरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने कहा कि ड्राइवरों के साथ होने वाले अत्याचार एवं शोषण पर रोक लगनी चाहिए। ड्राइवरों के हितों के विरुद्ध बनाए गए कानूनों पर पुनर्विचार करते हुए हिट एंड रन कानून को समाप्त करने की मांग की गई।

वक्ताओं ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को गति देने में ड्राइवरों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सरकारी कर्मचारियों की तरह ड्राइवरों को भी आवश्यक सामाजिक एवं आर्थिक सुविधाएं मिलनी चाहिए, ताकि उनके बच्चों को बेहतर शिक्षा और परिवार को सम्मानजनक जीवन मिल सके।

सभा के बाद बंशीधर नगर से सगमा होते हुए धुरकी तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल ड्राइवरों ने “ड्राइवर एकता जिंदाबाद” सहित विभिन्न नारों के साथ अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। धुरकी पहुंचने पर महासंघ के कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया।

महासंघ के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर केंद्र एवं राज्य सरकार गंभीरता से विचार नहीं करती है, तो संगठन बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जरूरत पड़ने पर केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में ऑल राइट ड्राइवर मजदूर महासंघ एसोसिएशन के सदस्य एवं समर्थक मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|