बंशीधर नगर(गढ़वा):जिले के सिविल सर्जन सह अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी उपाधिक्षक जॉन ऑफ केनेडी ने सोमवार को अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक कक्ष में अनुमण्डल अस्पताल के सभी चिकित्सक और चिकित्साकर्मी के साथ बैठक कर स्वास्थ विभाग द्वारा चलाए जा रहे कार्यों का समीक्षा किया। बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने उपस्थित चिकित्सक को अपनी पूरी जिम्मेवारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने बैठक के दौरान सभी प्रकार के सर्जरी करने का निर्देश दिया ताकि अनुमण्डल के मरीजों को लाभ मिल सके। बैठक में सिविल सर्जन ने उपस्थित चिकित्साकर्मी को समय पर ड्यूटी करने, ड्रेस कोड में रहने सहित अन्य निर्देश दिया। बैठक के बाद सिविल सर्जन ने बताया कि अनुमंडलीय अस्पताल में सामान्य ओपीडी के अलावे स्त्री रोग विशेषज्ञ, चाइल्ड स्पेशलिस्ट, डेंटल का ओपीडी चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि अनुमंडल अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर से दवा का सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के अनुसार दवा उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ व्यवस्था बहाल हो इसके लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जल्द अन्य स्वास्थ कर्मी बहाल किया जाएगा तथा जल्द किसी संस्था को रजिस्टर्ड कर अल्ट्रासाउंड चालू करने का व्यवस्था की जाएगी। बैठक से पहले सिविल सर्जन ने वार्ड में भर्ती मरीज से स्थिति की जानकारी लिया तथा ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सक से भी इलाज से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। बैठक में चिकित्सक सुचित्रा कुमारी, कुशल कांत, निधि सिंह, ऋषिका सिंह, अमित रंजन, शिशिर सिन्हा, संतोष कुमार, कैशर आलम ,अबरार अंसारी, राहुल कुमार, सहित अन्य चिकित्सक और चिकित्साकर्मी उपस्थित थे।
अनुमंडलीय अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था होगी बेहतर, सिविल सर्जन ने चिकित्सकों को दिए सख्त निर्देश

