श्री बंशीधर नगर:भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी गढ़वा जिला कमिटी की बैठक दक्षिण मुहल्ला स्थित गोपाल प्रसाद के आवास पर नौरंगी पाल की अध्यक्षता में रविवार को सम्पन्न हुई.बैठक में खाद की कालाबजारी पर रोक लगाने, पार्टी के जनसंगठनों का निर्माण कर विस्तार करने का निर्णय लिया गया.बैठक में विगत छह माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन नही मिलने,चौपाल,नदियों का अतिक्रमण, पटरी पर चलने वालों को अधिकार, जल,जंगल,जमीन पर झारखंड वासियों का अधिकार तथा खान खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ जन अभियान चलाने का निर्णय लिया गया.खाद की कालाबजारी पर चिंता व्यक्त करते हुये पार्टी ने इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग प्रशासन से किया.उक्त समस्याओं के त्वरित निदान के लिये एक सितंबर को अनुमंडल पदाधिकारी व दो सितंबर को जिले के उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया.बैठक में भाकपा राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर,जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला,नौरंगी पाल,श्री राम,खलील खान,रामनाथ उरॉव,मूर्ति कुँवर,गोपाल प्रसाद,विद्या पासवान उपस्थित थे.

