श्री बंशीधर नगर: स्थानीय एमके इंटरनेशनल स्कूल, नगर ऊंटारी में सावन के पावन अवसर पर सावन उत्सव एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। सावन उत्सव में नर्सरी से कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जबकि मेहंदी प्रतियोगिता कक्षा छठी से नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ शिव स्तुति से हुआ। विद्यार्थियों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती का रूप धारण कर प्रस्तुति दी। कजरी गीतों के साथ डमरू की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम का समापन शिव तांडव की मनमोहक प्रस्तुति से हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को सावन माह के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्व की जानकारी दी गई।
मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. अभिमन्यु कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राय रोज, एडमिनिस्ट्रेटर रविंद्र शर्मा, ट्रांसपोर्ट मैनेजर संदीप सिंह, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अमृता सिंह, प्रिय चौबे सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

