मेराल(गढ़वा):प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति (बीएलबीसी) की मासिक बैठक 21 अगस्त दिन शुक्रवार को दोपहर एक बजे आयोजित की जाएगी। प्रखंड सभागार में आयोजित बैठक में प्रखंड के विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, संबंधित पदाधिकारी एवं अधिकारी शामिल होंगे।
बैठक में केसीसी ऋण एवं प्रधानमंत्री किसान योजना से जुड़े ऋण आवेदनों की स्थिति, टीएफआईपी (पीएमजेडीवाई, पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई एवं एपीवाई), जमा एवं ऋण की उपलब्धि, सीडी रेशियो, पीएम स्वनिधि योजना के ऋण आवेदनों की समीक्षा, पीएमएफएमई ऋण आवेदनों की समीक्षा तथा मत्स्य पालन के लिए ऋण आवेदनों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। एलडीएम ने प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं बैंक शाखा प्रबंधकों से बैठक में संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही शाखा प्रबंधकों को बैठक में अपने शाखा से संबंधित ऋण डाटा साथ लाने का निर्देश दिया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि अपरिहार्य कारणों से बैठक की तिथि में परिवर्तन हो सकता है।

