रंका(गढ़वा):रंका थाना क्षेत्र के हुरदाग गांव के पास एन एच 343 पर मालवाहक ट्रक के टक्कर से हुरदाग निवासी अजय गुप्ता घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह आठ बजे अजय गुप्ता अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकल ही रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रहे मालवाहक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।घायल अजय गुप्ता को बचाने के लिए घर गांव वाले जब आए तो ट्रक चालक ने गाड़ी को पीछे करके घायल और गांव वाले लोगों को कुचलने का प्रयास किया।किसी तरह जान बचाकर भागे। उसने एक पेड़ में भी टक्कर मार दिया। दुर्घटना की खबर सुनकर रंका पुलिस पहुंची और ट्रक को कब्जे ले लिया वहीं घायल अजय गुप्ता का ईलाज रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।सोनदाग पंचायत की मुखिया रीमा देवी ने घायल अजय गुप्ता को देखने अस्पताल पहुंचीं और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। पुलिस कार्रवाई में जूट गई है।

