सगमा(गढ़वा):सगमा प्रखण्ड के बीरबल गांव निवासी ऋषि राज ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग से सफल होने के बाद श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में योगदान किया ।बताते चलें की झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले सगमा प्रखण्ड के बीरबल गांव निवासी ऋषि राज ने छेत्र में इतिहास रच दिया है उनके सफलता के बाद प्रखण्ड के लोगो में काफी उत्साह देखा जा रहा है इस सफलता के बाद बीरबल मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने ऋषि राज के घर पहुंचकर उनके माता पिता को बधाई देते हुए कहा की हमारे बीरबल पंचायत के लाल ने जो सफलता हासिल कर झारखंड राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवम कौसल विकास विभाग में सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के रूप में योगदान देकर इतिहास रचने का काम किया है हमारा पंचायत का बीरबल गांव झारखंड राज्य के अंतिम छोर पर बसे अति पिछड़ा छेत्र में आता है ऋषि राज ने पिछड़े गांव में निवास करते हुए अपने माता सबिता देवी पिता रामोद प्रसाद का नाम ऊंचा किया है साथ ही उन्होंने यह साबित करके दिखा दिया की मन में कुछ करने का संकल्प है तो गरीबी कोई मायने नहीं रखता मैं अपनी तथा पंचायत वासियों की ओर से ऋषि राज के उज्वल भविष्य की कामना करता हूं ।

