Breaking

14 मतों के बहुमत से अर्पण कुमार यादव बने अध्यक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read
रंजन यादव

सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय, पुत्तुर में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के गठन के लिए शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में अभिभावकों और समिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरी मतदान प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई गई, जिसके बाद मतगणना में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अर्पण कुमार यादव को 16 में से 14 सदस्यों का समर्थन प्राप्त हुआ। स्पष्ट बहुमत मिलने पर उन्हें विद्यालय प्रबंधन समिति का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

चुनाव के बाद मंजू देवी को समिति का उपाध्यक्ष तथा मालती देवी को संयोजिका चुना गया। समिति में कुल 16 सदस्य शामिल हैं। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पण कुमार यादव ने सभी सदस्यों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा विद्यालय के समग्र विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही सभी सदस्यों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प भी दोहराया।

चुनाव प्रक्रिया के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर उपस्थित लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विश्वास जताया कि नई विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। ग्रामीणों और विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|