श्री बंशीधर नगर: स्थानीय स्टेट बैंक ,हैंहो मोड के समीप शुक्रवार को डिज्नीलैंड , मेला का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पूर्व विधायक सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज राजेंद्र प्रताप देव, बड़े राजा ने विधिवत्त पूजा अर्चना एवं फीता काटकर किया ।उक्त अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की डिज्नीलैंड मेला श्री बंशीधर नगर में जो आज प्रारंभ हो रहा है वह आने वाले दिन में ऊंची मुकाम को हासिल करेगा इस मेल में जलपरी की विशेषता सबको अभी से ही लुभा रही है। उन्होंने कहा कि पहले डिज्नीलैंड मेला या सावन मेला के लिए इस क्षेत्र के लोगों को बाहर जाना पड़ता था परंतु अब यह सुविधा अपने शहर में मिलने लगा है जो एक विकास का भी प्रतीक है।
उन्होंने लोगों से शांतिपूर्वक मेले का आनंद उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज श्री बंशीधर के पावन नगरी में बड़ी ही उत्साह और आनंद के साथ डिज्नीलैंड मेला का उद्घाटन किया गया है, डिज्नीलैंड मेला बच्चों के उत्साह और सावन की खूबसूरती को दर्शाता है इसकी चमक धमक और खेलकूद के लिए कई सारे झूले बच्चों के मन को मोहते हैं एवं शहर की खूबसूरती एवं रौनक को बढ़ाता हैं उन्होंने यह कहा कि इस तरह के आयोजन होते रहने की वजह से श्री बंशीधर का आंगन भी जगमगाता रहता है । उक्त अवसर पर मेले के संचालक श्री प्रभात राय ने बताया कि मेले में टावर झूला,ब्रेक डांस, टोरा टोरा, ड्रैगन ट्रेन, नाव , थ्री वन झूला,मिकी माउस,स्कार्पियो झूला, एवं शहर में पहली बार जल परी को लोगों को देखने का मौका मिलेगा ।मौके पर, भाजपा नेता सह पूर्व अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन शिवधारी राम,जिला परिषद सदस्य बाला रानी, झामुमो नेता मुक्तेश्वर पांडे,अमरनाथ पाण्डेय,जयप्रकाश पांडेय,साकेत सिंह,बाबूलाल दुबे,कमला सिंह,सुरेंद्र गुप्ता, किरण देवी,ईश्वरी चौधरी,,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
श्री बंशीधर नगर में डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ, बड़े राजा ने फीता काटकर किया उद्घाटन

