धुरकी(गढ़वा):धुरकी थाना क्षेत्र के धुरकी कोरबा बस्ती की आदिम जनजाति की एक महिला संगीता देवी उम्र 35 वर्ष की सर्प दंश मृत्यु हो गई प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त महिला अपने घर में अपने बच्चों सहित सोई हुई थी कि 23 जुलाई की मध्य रात्रि खपड़ा पर से करैत साप गिरा और उक्त महिला को काट दिया बड़ी मुश्किल से परिवार के लोगों को जानकारी हुई उन्होंने जानकारी होने के उपरांत बेहतर इलाज के लिए श्री बंशीधर नगर ले गए थे जहां उसकी मृत्यु हो गई मिली जानकारी के अनुसार मृतका महिला शंभू कोरवा की पत्नी थी पारिवारिक स्थिति बहुत बेहतर नहीं होने के कारण प्रभावित परिवार के लोगों ने समय से इलाज नहीं कर पाया मृतका के 6 मासूम बच्चे हैं इन मासूम बच्चों का परवरिश सब कैसे होगा यह एक बहुत बड़ा प्रश्न हो गया घटना की जानकारी मिलने के उपरांत तेजू कोरवा मुखिया महबूब अंसारी सहित दर्जनों लोग मिर्च का के घर पर पहुंचकर परिवार जनों को ढांढस बांधा रहे थे

