Breaking

पूर्व मुखिया सुषमा कुशवाहा के ससुर अशर्फी सिंह कुशवाहा को नम आंखों से अंतिम विदाई

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

मेराल(गढ़वा):प्रखंड मुख्यालय के ग्राम पंचायत मेराल पूर्वी की दो बार निर्वाचित पूर्व मुखिया एवं शिक्षिका सुषमा कुशवाहा के ससुर तथा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पूर्वारा टोला के सहायक अध्यापक विनोद कुमार कुशवाहा के पिता अशर्फी सिंह कुशवाहा का शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में हुई एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय अशर्फी सिंह कुशवाहा अपने पीछे पत्नी, पांच पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार मेराल स्थित सरस्वतिया नदी श्मशान घाट पर पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। अंतिम यात्रा एवं दाह संस्कार में मुखिया रामसागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन, मां शायर देवी धाम संचालन समिति के मुख्य संरक्षक संजय भगत, अध्यक्ष विजय प्रसाद, शिक्षक राजेंद्र प्रसाद, अमरनाथ विश्वकर्मा, मदन यादव, रुपू महतो, रामप्रवेश कुशवाहा, विनेश मेहता, देवव्रत मेहता, सुनील मेहता, रंजीत कुमार, रामजी कुशवाहा, अर्जुन शर्मा, मनोज रजक, देव कुमार जायसवाल सहित बड़ी संख्या में परिजन, स्थानीय ग्रामीण एवं गणमान्य लोग शामिल हुए और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पूर्व उनके आवास पर पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय कुमार कुशवाहा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू, रोहित कुमार सहित दर्जनों शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने शोक संतप्त परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|