केतार(गढ़वा):पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय केतार में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक की परीक्षा बुधवार को हिंदी विषय का हुआ।इस परीक्षा केंद्र पर लोहिया क्षमता उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र बनाया गया है।केंद्राधीक्षक मो. मोकारिम और उपकेंद्रधीक्षक देवेंद्र कुमार, मजिस्ट्रेट अमरेंद्र कुमार की कड़ी निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।सेंटर पर सभी कमरे एवं परिसर में सीसीटीवी लगाए गए हैं। कदाचार मुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखे। मजिस्ट्रेट अमरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त, एवं अनुशासन के साथ हो रही है।बताया कि लोहिया समता उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक परीक्षा दी।केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।ताकि किसी भी प्रकार का कदाचार न हो सके। वीक्षण कार्य में लगे संतोष कुमार, प्रेम कुमार, गुप्ता नवीन प्रकाश,दिलीप कुमार चंद्रवंशी, दीनानाथ मेहता, राजेश पासवान,नीरज प्रसाद अजय कुमार, सुधा कुमारी, गीता कुमारी, सहित अन्य लोग शामिल थे।

