Breaking

जनता दरबार में भूमि विवादों का हुआ निस्तारण, लोगों को मिली राहत

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

बरडीहा (गढ़वा):पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बरडीहा प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को लेकर पहुंचे। प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर संबंधित लोगों को राहत प्रदान की गई।जनता दरबार के दौरान भूमि विवाद से जुड़े कई पुराने मामलों की भी सुनवाई की गई। संबंधित पक्षों की बात सुनने एवं उपलब्ध अभिलेखों के अवलोकन के उपरांत कई मामलों का निष्पादन कर उनका निस्तारण किया गया। प्रशासन द्वारा शेष मामलों के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि भूमि विवादों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी किसी भी समस्या अथवा शिकायत को लेकर अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय अथवा जनता दरबार में निःसंकोच पहुंच सकते हैं।उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले की विधिसम्मत एवं निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित की जा रही है, ताकि लोगों को शीघ्र न्याय एवं राहत मिल सके। प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी शिकायत का त्वरित निष्पादन करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

जनता दरबार के सफल आयोजन से लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है तथा स्थानीय नागरिकों ने समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक पहल की सराहना की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|