रंका(गढ़वा )अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने गढ़वा, उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा से मुलाक़ात कर अस्पताल के विकास और व्यवस्था में सुधार करने संबंधी कई मांगों को रखा और उसे पूरा करने का आग्रह किया। बताते चलें कि पिछले सप्ताह उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका का निरीक्षण किया गया था। जिसमें उपायुक्त ने अस्पताल की साफ-सफाई और व्यवस्था से काफी प्रभावित हुए थे और उन्होंने डॉ असजद अंसारी को कक्ष में मिलने को कहा था, जिसके आलोक में डाॅ असजद अंसारी ने उपायुक्त से मुलाकात की और अस्पताल की मूलभूत आवश्यकताओं एवं व्यवस्था और विकास कार्यों से संबंधित कई समस्याओं पर चर्चा हुई तथा जरूरी मांगों को रखा और उसे पूरा करने का आग्रह किया, जिसमें मुख्य रूप से आधुनिक चिकित्सा उपकरण डिजिटल एक्स-रे मशीन एवं डेंटल चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित करने, चिकित्सालय परिसर की सुरक्षा और बुनियादी ढांचा के तहत दीवार (बॉंउंड्री वाल) का निर्माण कराने, भवन का कायाकल्प के तहत पुराने एवं जर्जर हो चुके चिकित्सालय भवन का जिर्णोद्धार (मरम्मत) कार्य एवं ब्ल्ड स्टोरेज यूनिट की व्यवस्था आदि मांगें शामिल हैं। वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से मिलकर रंका अनुमंडल का एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अनुमंडलीय अस्पताल की दर्जा देने की मांग भी की जा चुकी है। इन सारी बातों को मद्देनजर रखते हुए रंका की जनता में खुशी की लहर दौड़ गई है वहीं डॉ असजद अंसारी के प्रति जनता ने आभार व्यक्त की है।

