केतार/भवनाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्ज कांड संख्या 137/25 के वांछित और फरार अभियुक्त दिग्विजय सिंह पिता श्रवण सिंह ग्राम सिंहपुर थाना केतार के विरुद्ध भवनाथपुर थाना प्रभारी रजनी रंजन ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।इसी क्रम में न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने अभियुक्त के घर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर इश्तेहार चिपकाकर कर उसकी तामिला सुनिश्चित की।थाना प्रभारी के नेतृत्व में फरार अभियुक्त के खिलाफ दबाव बनाने के उद्देश्य से ग्राम सिंहपुर स्थित अभियुक्त का पैतृक आवास,केतार थाना क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहे और व्यस्त बस स्टैंड एवं न्यायालय परिसर गढ़वा कोर्ट का मुख्य प्रवेश द्वार पर इश्तहार चिपकाया।थाना प्रभारी रजनी रंजन ने स्पष्ट किया है कि अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा है और पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
इश्तेहार चिपकाने का मुख्य उद्देश्य अभियुक्त को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर करना है।यदि अभियुक्त निर्धारित समय सीमा के भीतर न्यायालय में उपस्थित नहीं होता है,तो आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत उसकी चल-अचल संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।थाना प्रभारी रजनी रंजन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उन्हें अभियुक्त दिग्विजय सिंह के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस की चेतावनी, जल्द सरेंडर करें दिग्विजय सिंह; घर और चौक-चौराहों पर लगा इश्तहार

