रंका(गढ़वा):अनुमंडल मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रंका में सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एन एच एम के द्वारा स्वास्थ्य से संबंधित संचालित कार्यक्रमों का एक समीक्षात्मक बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी ने कु अध्यक्षता में रंका अस्पताल के सभागार में किया गया। जिसमें जिला से डीपीसी,एनसीडी सेल के प्रतिनिधि के अलावे डीपीएम कोर्डिनेटर ने भाग लिया । बैठक मे स्वास्थ्य से संबंधित सभी इंडीकेटर्स एवं स्वास्थ्य कार्यक्रमों का बारी- बारी से स्लाइड के माध्यम से प्रत्येक एएएम एवं सीएचसी/पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यक्रमों कि समीक्षा किया गया। जिसमें प्रत्येक माह में पड़ने वाले टीकाकरण , फूल इम्युनिजेशन एएनसी,पीएनसी, फैमिली प्लानिंग , मलेरिया , 100 दिन एक्टीविटीज, एनसीडी इंट्री एक्टिविटीज के अलावे सभी कार्यक्रमों की गंभीरता से चिंतन किया गय और नीचे ग्राफ वाले सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी के द्वारा पुनः पुनरावृति नहीं करने के लिए सख्त निदेश दिए गए । डॉ असजद अंसारी ने कहा कि सत्र 2025-26 के उपलब्धि को भूल कर एक नया जोश के साथ आने वाले सत्र 2026-27 हेतु ईमानदारी पूर्वक टार्गेट के अनुसार कार्य करने कि सलाह दी। पुनः प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा.कहा गया कि प्रत्येक दिन अपने अपने स्वास्थ्य संस्थान को खोले ताकि फिल्ड से किसी प्रकार का शिकायत नहीं आनी चाहिए। समीक्षा उपरांत सत्र 2025-26 में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा किए गए कार्य उपलब्धि पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार दे कर सम्मानित किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा कहा गया कि प्रत्येक छह माह के उपरांत अच्छे कार्य करने वाले चिकित्सा पदाधिकारी और कर्मियों को इसी तरह सम्मानित किया जाएगा। बैठक के अंत में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी के द्वारा आये हुए जिला से प्रतिनिधियों के साथ सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य कर्मियों को बैठक मे उपस्थिति के लिए धन्यवाद दिया गया। इस मौके पर बीपीएम आशीष कुमार गुप्ता के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

