श्री बंशीधर नगर:स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भारत माता,ओम ,मां शारदे तथा गुरु तेग बहादुर के चित्र के समक्ष चिकित्सा पदाधिकारी डा गोखुल प्रसाद,सी एच ओ डा रजनीश, संजय कुमार यादव, राजेश कुमार,दिलीप कुमार, संगीता देवी,बिम्पी कुमारी , प्रधानाचार्य रविकांत पाठक द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर किया गया। प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने उत्सर्ग पत्रिका देकर सभी गणमान्य चिकित्सकों का स्वागत किया।इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा कि “यह शिविर भैया-बहनों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए है और शिविर में भैया-बहनों ने अपने जिज्ञासा के अनुसार समुचित उत्तर को भी प्राप्त किया है। अपनी दिनचर्या को अच्छा करके हम कैसे निरोग रहें, ऐसे विषयों पर जानकारी प्राप्त की।इसमें विद्यालय के सभी भैया-बहन,आचार्य,दीदी जी के स्वास्थ्य का जांच कर परामर्श दिया गया।बी पी मशीन, स्टेथोस्कोप,वजन मशीन,आवश्यक दवा तथा विविध उपकरणों से स्वास्थ्य समस्या का परीक्षण किया गया।”कार्यक्रम में आचार्य नंदलाल पांडेय,सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव,सत्येन्द्र प्रजापति,सुजीत दुबे,नीरज सिंह,दिनेश कुमार,अविनाश कुमार,हिमांशु झा,प्रदीप कुमार गुप्ता,रूपेश कुमार, कृष्ण मुरारी, हृषिकेश तिवारी ,बिक्रम प्रसाद,अमन केरकेट्टा ,ऋषिकांत तिवारी,ऋतुराज,विवेक सुमन सहित आचार्या नीति कुमारी,आरती श्रीवास्तव, सुप्रिया कुमारी,खुशबू सिंघल,रेणु पाठक,सलोनी कुमारी,तन्वी जोशी,पूर्णिमा कुमारी,अनामिका कुमारी,अदिति कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

