गढ़वा जिले के मझिआंव प्रखंड अंतर्गत ग्राम रामपुर के टोला बिडंडा में 5 अप्रैल 2026 को आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा एवं सरना समिति रामपुर बिडंडा के संयुक्त तत्त्वाधान में सरहुल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा संजय कुमार पाण्डेय उपस्थित हुए। दंडाधिकारी के रूप में शशि कुमार भी मौजूद थे । इस अवसर पर पाहन मौसम उरांव एवं राजेंद्र उरांव के द्वारा परंपरागत विधि विधान के साथ पूजा पाठ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गढ़वा एसडीएम संजय कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरहुल प्रकृति, प्रगति और मानव जीवन के अटूट संबंधों का महापर्व पर्व है। उन्होंने कहा कि परम्परा, रीति रिवाज और उरांव(कुड़ूख) भाषा को बचा कर ही आदिवासी समाज के स्तीत्व की रक्षा किया जा सकता है। उन्होंने आदिवासी समाज को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने सरना धर्म संस्कृति, भाषा की रक्षा करने पर बल दिया। मंच का संचालन जिला उपसचिव मुखलाल उरांव एवं जिला कोषाध्यक्ष उमेश उरांव ने संयुक्त रूप से किया।इस मौके पर सरना समिति बिडंडा के अध्यक्ष जगदीश उरांव, एस उरांव ,गोपाल सिंह शिक्षक, डोंगहा, बिडंडा परहियाडीह,जहरसहराई ग्राम के समाज का इस कार्यक्रम में अहम भूमिका रही।आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा के उपाध्यक्ष महेंद्र , सचिव प्रदीप उरांव, उपसचिव मुखलाल उरांव, कोषाध्यक्ष उमेश उरांव ,जिला सदस्य लवली उरांव, दिलीप उरांव,मौसम उरांव, रोहित उरांव और भुनेश्वर सिंह, नामधारी सिंह, विजय सिंह ,चंदन सिंह, बुधन परहिया, राकेश परहिया, कुंती देवी एवं आदिवासी समाज के पुरुष, महिलाए, बच्चे, बचियां हजारों की संख्या में उपस्थित हुए थे।

