आज पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में गढ़वा लर्नस-गढ़वा लीडस कार्यक्रम के तहत ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला शिक्षा पदाधिकारी,गढवा एवं जिला शिक्षा अधीक्षक,गढ़वा ने संयुक्त रुप से विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर एवं विद्यालय परिसर की सफाई कर किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इस कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गढ़वा में शिक्षा के सर्वांगीण विकास हेतु गढ़वा लर्नस-गढ़वा लीडस नामक कार्यक्रम लांच किया गया है जिसके तहत कुल नौ प्रभागो में विद्यालय आधारित गतिविधियो को बांटा गया है जिसमें से एक कार्यक्रम ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल को आज ज़मिनी स्तर पर पीएमश्री उत्क्र उच्च वि0जाटा में लांच करते हुए जिले के सभी विद्यालयो हेतु प्रभावी बनाया गया है। आज से गढ़वा लर्नस-गढ़वा लीड्स पूर्णतः ज़मीनी स्तर पर क्रियाशील कर दिया गया है। सभी विद्यालय अपने-अपने विद्यालय में इस कार्यक्रम को पूर्णतः प्रभावी रुप से लागू करें और इसे लागू करने के बाद विद्यालय की स्थिति में सकारात्मक परिवर्तण दृष्टिगोचर होना चाहिए। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि यह कार्यक्रम विभाग का बहुत महत्वकांक्षी कार्यक्रम है, इसमें सभी शिक्षको को सकारात्मक सोच एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। जो शिक्षक बेहतर करेंगे उन्हे निश्चित रुप से सम्मानित करने का कार्य भी जिला द्वारा किया जाएगा। वृक्ष एवं हरियाली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होने कहा कि हर वृक्ष पुत्र समान होता है। वृक्षो से हमें जीवनदायिनी आक्सीजन की प्राप्ति होती है और हरियाली होने से हमे शुद्ध वायु और शुद्ध पर्यावरण मिलता है अतः हमें वर्ष भर वृक्षारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए न कि केवल वर्षा के ऋतु में ही।
विद्यालय का छात्र शैलेन्द्र कुमार द्वारा ग्रीन स्कूल-क्लीन स्कूल पर प्रभावशाली भाषण दिया गया। इसी अवसर पर सभी विद्यालय हेतु “एक छात्र-एक बोतल” नामक जल संचयन कार्यक्रम की भी शुरुआत की गयी।
आज के कार्यक्रम में विद्यालय विकास हेतु बेहतर कार्य करने पर विद्यालय के शिक्षको,श्रीमती दिव्या सिंह, श्री अशोक विश्वकर्मा एवं श्री राजकुमार मेहता को जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक द्वारा संयुक्त रुप सम्मानित किया गया। इको क्लब के कोऑर्डिनेटर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री राजेश कुमार दास के नेतृत्व में पुरा विद्यालय परिवार सक्रियता के साथ उपस्थित था। आज के कार्यक्रम को जिला नोडल नितीन तिवारी, प्रवीण कुमार एवं विश्वविजय सिंह के नेतृत्व में आयोजित किया गया जिसमें गढ़वा लर्नस-गढ़वा लीडस कार्यक्रम समन्वयक अविनाश कुमार एवं नीरज कुमार उपस्थित थे।

