धुरकी( गढ़वा) धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत रक्सी पंचायत के कदवा गांव के एक नवविवाहित युवक की हरियाणा में ब्रेन हेमरेज से गांव में पहुंचते ही मौत हो जाने की खबर से गांव और परिजनों में गहरा शोक छा गया है। मृतक की पहचान धनी यादव के 22 वर्षीय पुत्र दरगाही यादव के रूप में हुई है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।बताया जाता है कि दरगाही यादव रोज़गार के सिलसिले में हरियाणा में रहकर काम करता था। परिजनों के अनुसार पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि की। डॉक्टर ने बताया कि बचने का संभावना नहीं है दरगाही यादव की शादी अभी कुछ ही महीने पहले हुई थी। शादी के बाद वह परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए काम करने हरियाणा चला गया था। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि इतनी कम उम्र में वह दुनिया छोड़ देगामृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं माता-पिता और अन्य परिजन भी गहरे सदमे में हैं। गांव के लोग परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि दरगाही यादव स्वभाव से काफी मिलनसार और मेहनती युवक था, इसलिए उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर ब्याप्त है।

