भंडरिया(गढ़वा):भंडरियाथाना क्षेत्र अंतर्गत टेहरी पंचायत के हेसातु के दुबियाठी टोला में खेती चराने को लेकर हुई हत्या में पुलिस ने चार नामदर्ज अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामकिशुन यादव उर्फ दुबई यादव,राजु यादव,छोटु यादव व संतोष यादव के नाम शामिल हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से थान प्रभारी दीपक कुमार मौर्य ने बताया कि बीते दिनों उक्त अभियुक्तों द्वारा सुर्यदेव यादव के तीन बकरियों को खेती चराने के नाम पर जहर दे कर मार दिया गया था। बाद में बकरी मालिक सुर्यदेव यादव ने इसकी सूचना टेहरी पंचायत की मुखिया बिनको टोप्पो को देते हुए मृत बकरी की फोटो खिंचवाने दुबई यादव के यहां गया। इस बीच दुबई यादव ने टांगी से हमला कर सुर्यदेव यादव की हत्या कर दी। साथ ही बीच बचाव करने गये सुर्यदेव यादव की पत्नी लंगडी़ देवी व उनके तीन पुत्र महेश यादव, गणेश यादव तथा रमेश यादव को कुल्हाड़ी व डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। बाद में पुलिस पहुंची व घायल लोगों को भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इस मामले में बड़गड़ थाने में मृतक के पुत्र गणेश यादव द्वारा उपरोक्त गिरफ्तार चार लोगों के अलावे कुल ग्यारह लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई गई थी। बड़गड़ पुलिस ने गुरुवार को उक्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में दो लकड़ी का बेंत सहित खुन लगा हुआ कुल्हाड़ी,एक लकड़ी का खुन लगा हुआ लाठी बरामद किया गया है। छापेमारी दल में उपरोक्त लोगों के अलावे भंडरिया पुलिस निरीक्षक सुभाष कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार मौर्य, राजेश कुमार वर्मा, सअनि संतोष कुमार उपाध्याय, योगेन्द्र उरांव आदि सहित सशस्त्र बाल के जवान शामिल थे ।

