Breaking

डंडई में अवैध बालू ढुलाई के बीच टिप्पर–ट्रैक्टर की भीषण भिड़ंत, दोनों वाहन चकनाचूर

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

डंडई (गढ़वा):थाना क्षेत्र के बैरियादामर गांव के समीप डंडई–धुरकी मुख्य मार्ग पर शनिवार अहले सुबह करीब 5 बजे बालू लदे एक टिप्पर और ट्रैक्टर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। ट्रैक्टर का इंजन और ट्रॉली अलग-अलग हो गए, जबकि टिप्पर का अगला हिस्सा और पहिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों वाहन धुरकी की ओर से बालू लेकर डंडई की तरफ आ रहे थे। बैरियादामर के पास ट्रैक्टर चालक वाहन रोककर मूत्र विसर्जन कर रहा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टिप्पर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के गांवों के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही वाहन मालिक मौके पर पहुंचे और घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाद में जेसीबी मशीन मंगाकर दोनों वाहनों में लदा बालू हटाया गया और सड़क से मलबा साफ कर यातायात बहाल किया गया।

अवैध बालू ढुलाई पर उठे सवाल

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डंडई–धुरकी मुख्य मार्ग से कई महीनों से कनहर नदी से अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई का कार्य लगातार जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि रातभर 6 से 8 टिप्पर और 12 से 18 ट्रैक्टर बालू की ढुलाई करते हैं। कई वाहनों में नंबर प्लेट भी नहीं होती, जिससे दुर्घटना की स्थिति में वे आसानी से बच निकलते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज रफ्तार वाहनों के कारण मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों में भय का माहौल रहता है। वहीं, सड़क किनारे बसे ग्रामीणों को रातभर ट्रैक्टरों की आवाज से परेशानी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे बालू माफियाओं का मनोबल बढ़ा है। ग्रामीणों के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर धुरकी सर्पलोटवा निवासी आलमगीर अंसारी का बताया गया है, जबकि टिप्पर मेराल निवासी गिरवर का है।

दोनों वाहन जब्त कर लिए गए हैं। जांच जारी है:थाना प्रभारी

इस संबंध में डंडई थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company