केतार(गढ़वा):प्रखंड अंतर्गत राजकीय मध्य विद्यालय ताली के कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है।विद्यालय में नामांकित कुल 69 छात्र-छात्राओं का एडमिट कार्ड झारखंड अधिविद्य परिषद JAC द्वारा जारी कर दिया गया है,जिसके बाद विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों के बीच इनका वितरण भी कर दिया। अब विद्यालय के शत-प्रतिशत बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील पांडे ने बताया कि शुरुआत में जैक (JAC) की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड शो नहीं होने के कारण छात्रों और अभिभावकों के बीच काफी असमंजस और चिंता की स्थिति बनी हुई थी। ऐसा लग रहा था कि तकनीकी खराबी के कारण कहीं बच्चे परीक्षा से वंचित न रह जाएं।प्रधानाध्यापक ने स्पष्ट किया कि जैक के पोर्टल पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद उन्हें तत्काल डाउनलोड किया गया। विद्यालय के सभी 69 नामांकित छात्र-छात्राओं को समय पर प्रवेश पत्र उपलब्ध करा दिए गए हैं। एडमिट कार्ड मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखी गई और वे अब पूरी ऊर्जा के साथ परीक्षा की तैयारी में
जुट गए हैं।

