रंका (गढ़वा):महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रविवार को रंका अनुमंडल के सदर थाना डाक बंगला परिसर स्थित भगवान शिव मंदिर में गढ़वा पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने माथा टेका और जिले में अमन-चैन के लिए दुआ मांगी।थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी की अध्यक्षता में आयोजित महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, ने आयोजित भव्य भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक एवं पुलिस कर्मी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोक कलाकारों के द्वारा भजन कीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें भगवान शिव का गुणगान किया गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। भंडारे में सभी लोगों के लिए प्रसाद एवं भोजन की व्यवस्था की गई थी। आयोजन का उद्देश्य सामाजिक सौहार्द,प्रेम भाईचारा एवं धार्मिक एकता को बढ़ावा देना रहा। पुलिस प्रशासन की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की और इसे जनसंपर्क सामुदायिक सहभागिता का सामुहिक प्रयास बताया। इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम, उत्तम पांडेय, किशोर कुमार शौण्डिक, भिखारी पाल, अशोक सिंह, विजय चंद्रवंशी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी, दीपक सोनी, अनिल चंद्रवंशी, श्यामसुंदर प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

