रंका(गढ़वा):जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष मनोज प्रसाद एवं सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देशानुसार आज दिनांक 14 फरवरी 2026 को डीएलएसए से जुड़े बिश्रामपुर पंचायत पीएलवी राजेश कुमार चौधरी, रंका प्रखण्ड पीएलवी कैमुद्दीन अंसारी, रंका थाना पीएलवी सुनील मिंज, मानपुर पंचायत पीएलवी अमरेंद्र कुमार की टिम द्वारा रंका प्रखंड स्थित विश्रामपुर पंचायत से त्वरित कार्यवाही करते हुए एक गुमशुदा व्यक्ति विमल केरकेट्टा पता- बघिमा रोड मुरुमकेला थाना- पालकोट,जिला-गुमला को सुरक्षित विश्रामपुर पंचायत(थाना – रंका) से रेस्क्यू कर लिया है। जो मानसिक रूप से दिव्यांग पाया गया।उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उन्हें संबंधित थाना रंका पुलिस स्टेशन प्रभारी रवि कुमार केशरी को सुपुर्द कर दिया है। यह कार्रवाई लापता व्यक्ति को उनके परिवार से मिलाने के प्रयासों के तहत की गई है। वही रंका पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्परता से जांच शुरू की। बताते चले कि लापता व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुँचा है। पीएलवी टिम की तत्परता से उचित दस्तावेजीकरण और कानूनी प्रक्रिया के लिए उन्हें स्थानीय थाना पुलिस को सौंप दिया गया। बहुत जल्द घर तक पहुंचाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई हैं। इस संबंध कई लोगों ने सहयोग किया। इस कार्य में बिश्रामपुर पंचायत पीएलवी राजेश कुमार चौधरी, रंका प्रखण्ड पीएलवी कैमुद्दीन अंसारी, रंका थाना पीएलवी सुनील मिंज, मानपुर पंचायत पीएलवी अमरेंद्र कुमार, विश्रामपुर पंचायत मुखिया जीना देवी पति संजय उरांव समाज सेवी विवेक कुमार सिंह उर्फ छोटू सिंह, गुरुदयाल सिंह, अनिल यादव आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

