सगमा (गढ़वा): सगमा प्रखंड के मंडल अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मकरी गांव निवासी निर्जाय कुमार बैठा की 90 वर्षीय माता फुलझरिया देवी का गुरुवार तड़के सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी। सगमा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी मृतका के घर पहुंचे और शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। उपस्थित लोगों ने बताया कि अधिक उम्र होने के बावजूद फुलझरिया देवी अपनी दिनचर्या के सभी कार्य स्वयं किया करती थीं।
उन्होंने कभी किसी पर निर्भर रहना पसंद नहीं किया और सरल, अनुशासित जीवन जीती थीं। ज्ञात हो कि निर्जाय कुमार बैठा के पिता मोती बैठा का निधन एक माह पूर्व ही हुआ था। ऐसे में एक माह के भीतर ही माता-पिता दोनों के निधन से परिवार गहरे सदमे में है। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। शोक संवेदना प्रकट करने वालों में भाजपा नेता सह पूर्व जिप सदस्य नंद गोपाल यादव, मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, मंडल महामंत्री धर्मजीत यादव, राजेश बैठा, रविरंजन यादव, सखीचंद प्रजापति, बबलू ठाकुर, राजेश कुमार जायसवाल, दसरथ बैठा, अशोक कुशवाहा, जोगेंद्र बैठा एवं सोभान बैठा सहित अन्य लोग शामिल थे.।

