Breaking

नीलांबर-पीतांबर क्रिकेट टूर्नामेंट: फाइनल में केतार को हराकर भवनाथपुर बना चैंपियन

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

केतार(गढ़वा):प्रखंड के परसोडीह में आयोजित शहीद नीलांबर- पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 9 का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।इस कड़े मुकाबले में भवनाथपुर टीम ने प्रतिद्वंदी टीम केतार को शिकस्त दिया।भवनाथपुर टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी किया।मनोज के 29 बॉल पर 103 रन की अक्रामक बल्लेबाजी के बदौलत भवनाथपुर टीम16.4ओवर में 230 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।जवाबी पारी खेलते हुए।केतार टीम ने सधी हुई पारी और बेहतरीन तालमेल के साथ इस बड़े लक्ष्य का पीछा किया और अंत में मुकाबला बेहद रोमांचित रहा।केतार टीम ने 230 रन की लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.1 ओवर में 225 रन बनाकर सिमट गया।

54 बॉल में 135 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब केतार टीम से डबलू कुमार ने किया।वही मैच ऑफ द सीरीज का खिताब भाली टीम के अंशु सिंह को मिला। मौके पर उद्घाटन कर्ता अनिल पासवान ने कहा कि 9 वर्षों से नीलांबर पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होता रहा है।मेरा एक ही लक्ष्य है कि इस मैदान से भी धोनी जैसा खिलाड़ी उभरे।
वही फाइनल मुकाबले में पहुंचे विशिष्ट अतिथि हैप्पी प्रताप शाही ने कहा कि हमारे गाँवों की मिट्टी में वो ताकत है जो अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा कर सकती है।शहरों जैसी सुविधाओं के अभाव में भी जब हमारे ग्रामीण युवा मैदान पर उतरते हैं, तो उनका जज्बा देखने लायक होता है। यह टूर्नामेंट सिर्फ एक खेल नहीं,बल्कि हमारी ग्रामीण प्रतिभा की उड़ान है।”कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को 25001 रु के साथ बड़ा शील्ड एवं उप विजेता केतार टीम को 20001रु के साथ छोटा शील्ड दिया गया।मैच में कमेंटेटर लव वर्मा,डॉ एके मौर्या ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों में जोश भरा।वही स्कोरर कमलेश कुमार प्रजापति एवं अंपायर कि भूमिका रमेश बैठा और जयप्रकाश ठाकुर ने निभाया।मौके पर मुख्य रूप से मुखिया मूंगा साह,अजय वर्मा, नागेंद्र ठाकुर,संजय वर्मा,सुदामा तिवारी, डॉ.कलेश्वर गुप्ता,धनेश्वर मेहता, रमेश विश्वकर्मा,देवकुमार ठाकुर,मुरारी गुप्ता सहित काफी संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company