गढ़वा: नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। इसी क्रम में सोमवार को वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर 11 से पूजा कुमारी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह चुनावी नजर आया। पूजा कुमारी पति कमल किशोर चौबे ने चिनिया रोड नेहरू नगर स्थित आवास से अपने समर्थकों के साथ निर्धारित समय पर गढ़वा प्रखंड कार्यालय पहुँच कर निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं समर्थक मौजूद रहे। नामांकन के बाद समर्थकों ने नारेबाजी कर उनका उत्साह बढ़ाया। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में पूजा कुमारी ने कहा कि वे जनसेवा के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हैं, जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता तथा बरसात के दिनों में जल जमाव से निजात दिलाना पहली प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों के हित में योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात कही। चुनाव को लेकर वार्ड क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में प्रचार अभियान और भी रफ्तार पकड़ने की संभावना है। इस अवसर पर युगल किशोर चौबे, सेवानिवृत शिक्षक डीपी सिंह, निरंजन प्रसाद गुप्ता, मिथिलेश देव, कुमार प्रकर्ष श्रीवास्तव, राहुल जायसवाल, दिगेश सिंह, मनोज पाठक, अनिल गुप्ता, मनोज चौबे, शशि पाल, सत्येंद्र पाल, बेबी देवी, प्रमिला देवी, प्रभा देवी, नीरज प्रकाश चौबे, रामनिवास चौबे, शिवम दुबे, अंकित दुबे, अभिषेक पांडे, अरुणजय द्विवेदी, संत तिवारी, राकेश तिवारी, मुकेश तिवारी, स्वाति चौबे, कौशल किशोर चौबे, सरिता देवी, अश्विनी मिश्रा सहित कई लोग शामिल थे।

