Breaking

धुरकी थाना में सुरक्षा व बसंत पंचमी को लेकर बैठक, 20 दिनों में दुकानों में CCTV लगाने पर बनी सहमति

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

धुरकी थाना परिसर में आज थाना क्षेत्र के स्थानीय व्यावसायिक संघ, जनप्रतिनिधियों तथा सरस्वती पूजा पंडाल के आयोजकों के साथ सड़क सुरक्षा, दुकानों की सुरक्षा एवं आगामी बसंत पंचमी पर्व को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को और मजबूत करना था।

बैठक में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवसायियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने सभी दुकानदारों को अविलंब अपने प्रतिष्ठानों में CCTV कैमरा लगाने, कैमरे को पावर सोर्स से जोड़ने, DVR को सुरक्षित स्थान पर रखने तथा चोरी या आपात स्थिति से निपटने के लिए सायरन इंस्टॉल कराने की सलाह दी। इसके अलावा भारी मात्रा में नकदी के आवागमन के दौरान GPS के माध्यम से निगरानी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया, ताकि किसी भी आपराधिक घटना को समय रहते रोका जा सके।

व्यावसायिक संघ के सदस्यों ने पुलिस के सुझावों पर सहमति जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। व्यवसायियों ने बताया कि वे आगामी 15 से 20 दिनों के भीतर अपने-अपने दुकानों में CCTV कैमरा इंस्टॉल कर लेंगे। वहीं सरस्वती पूजा एवं बसंत पंचमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और अनुशासित वातावरण में मनाने पर सभी ने एकमत से सहमति व्यक्त की।

बैठक के अंत में पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों और आयोजकों से आपसी समन्वय बनाए रखने, यातायात नियमों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की, ताकि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company