मझिआंव( गढ़वा): बरडीहा से कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत फुलवार मेला देखने जा रहे लोगों से भरा एक टेंपो अहले सुबह कुंदरहे मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में महिलाएं, बच्चे सहित कुल दस लोग घायल हो गए।घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव लाया गया, जहां डॉ. विशाल कुमार ने सभी का प्राथमिक उपचार किया।घायलों में 28 वर्षीय शांति कुमारी (पिता छवि रजवार), 50 वर्षीय दुर्गा देवी (पति नरेश रजवार), 22 वर्षीय लालती देवी (पति बैद्यनाथ रजवार), 17 वर्षीय उषा कुमारी (पिता मुन्ना रजवार), 24 वर्षीय रूबी देवी (पति प्रमोद रजवार), 19 वर्षीय सोनी देवी (पति पंकज रजवार), 14 वर्षीय ममता कुमारी (पिता राजू रजवार), 32
वर्षीय सोमवारी देवी (पति राजू रजवार), 15 वर्षीय दुर्गा कुमारी (पिता बिंदु रजवार) तथा दो वर्षीय नाबालिग सूरज कुमार शामिल हैं।प्राथमिक उपचार के बाद शांति कुमारी, दुर्गा कुमारी, लालती देवी एवं ममता कुमारी की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।
मझिआंव में मेला जा रहे लोगों से भरा टेंपो पलटा, महिलाएं-बच्चों समेत 10 घायल

