कृष्णा यादव(टाईगर)
धुरकी: गढ़वा जिले के धुरकी प्रखंड अंतर्गत अंबा खोरिया पंचायत के घोषित कर्पूरी ठाकुर पर्यटन स्थल सुखालदरी जलप्रपात स्थित मकर संक्रांति के अवसर पर हजारों लोगों ने कनहर नदी में आस्था की डुबकी लगाते हुए स्नान कर तील चावल छूते हुए पास में स्थित शिवालय में पूजा अर्चना कर लोगों ने विभिन्न तरह के पकवान सहित तिल कुट चूड़ा का सेवन किया विदित होकर मकर संक्रांति के अवसर पर प्रत्येक
14 जनवरी को कनहर नदी तट पर मेला का भवय आयोजन होता है इसमें झारखंड बिहार छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश से सैकड़ो लोग मेला में शिरकत करने पहुंचते हैं जहां लाखों रुपए की कृषि सामग्री कुदाल तलवार फरसा टांगी खुरपी सहित विभिन्न तरह के औजार सहित बर्तनों की बिक्री हुई सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक चौबन थी थाना प्रभारी जनार्दन रावत के नेतृत्व में ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर झरना स्थल तक पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी काफ़ी थी जनरल स्थल पर पर्यटकों का आना-जाना या स्नान करने की सख्त मनाही थी मेला में स्त्री पुरुष बच्चे सभी ने जी भर के खरीदारी किया मुखियाप्रतिनिधि हरिलाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवक की कमेटी भूले भटके लोगों को मिलने के लिए ध्वनि विस्तार के यंत्र के माध्यम से प्रचार प्रसार कर मिलता रहे थे जबकि गांव के दर्जनों वॉलिंटियर मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भूमिका दे रहे थे एक अंदाजा के मुताबिक मेला में लगभग 70000 लोगों ने शिरकत किया हर लख रुपए की खरीद बिक्री हुई

