भगवान घाटी मे मना 30 बनिहार मजदूरों की 16 वां शहादत दिवसकेतार(गढ़वा)’प्रखंड क्षेत्र के भगवान घाटी में बुधवार को 16वां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।इस दौरान मुख्य रूप से दयानंद भगत एवं भाजपाइयों के द्वारा बनिहार बेदी पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।बनिहार बेदी पर पुष्प अर्पित करने के बाद 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद शहीद बनिहारों के परिजनों को अंग वस्त्र एवं क्षेत्र के गरीब,असहाय,बुजुर्ग लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। तत्पश्चात सभा का आयोजन हुआ। सभा का अध्यक्षता कन्हाई प्रसाद एवं संचालन लक्ष्मण राम ने किया।इस अवसर पर खरौंधी प्रखंड के पूर्व प्रमुख गोरखनाथ चौधरी ने विधायक अनंत प्रताप देव पर आरोप लगाते हुए कहा कि घटना 14 जनवरी को हुई थी, जिसमें 30 लोग शहीद हुए थे,परंतु विधायक द्वारा 13 जनवरी को ही 32 शहीदों का शहादत दिवस मना कर कंबल वितरण किए।वही कार्यक्रम में भगत दयानंद यादव ने कहा कि वर्ष 2010 से लगातार शहादत दिवस मनाया जा रहा है।तब से इस स्थान पर दोबारा ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।उन्होंने कहा कि यह पूरे जिले के लिए मन को झकझोर करने वाला घटना है।साथ ही उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में यदि किसी गरीब के आंसू पोंछने का काम कोई करता है,तो वह नाम भानु प्रताप शाही का है।इस मौके पर विजया लक्ष्मी,भाजपा महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मधुलता कुमारी,अजय वर्मा,राजा सिंह, राजीव रंजन तिवारी,गोरखनाथ चौधरी,मनोज पहाड़िया,मूंगा साह,राजू सिंह,विमलेश पासवान, अनिल पासवान,रविंद्र राम,राजा प्रसाद,अरविंद वर्मा, शिव भरोस सिंह सहित सैकड़ों भाजपाई और नसमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे।14 जनवरी 2010 को बिहार से धान काटकर लौट रहे 30 बनिहारों की ट्रक पलटने से हो गई थी मौत
विदित है कि 2010 में खरौंधी प्रखंड के कूपा पंचायत के 30 बनिहार भोजपुर बिहार से धान काटकर वापस लौट रहे थे।उसी क्रम में केतार के भगवान घाटी में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई थी।जिसमें 30 बनिहारों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी।उसी समय से पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही जी के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया रहा है।

