Breaking

11 महीने का राशन, 12वां महीना गायब: कदवा गांव में पीडीएस डीलर के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read
श्यामबच्चन यादव

सगमा/धुरकी (गढ़वा):धुरकी प्रखंड अंतर्गत रक्सी पंचायत के कदवा गांव स्थित जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान के संचालक उमेश राम पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर द्वारा दिसंबर माह का अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन देने से साफ इनकार किया जा रहा है, वहीं प्रति व्यक्ति एक किलो राशन की कटौती भी की जा रही है। इसको लेकर गांव में नाराजगी का माहौल है और कार्डधारकों ने प्रशासन से जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों सुरेंद्र विश्वकर्मा, शोभनाथ यादव, विनोद यादव, विपिन यादव, उदयशंकर यादव, जोखू भुईयां, नरेश राम, जमुना भुईयां, नरेश भुईयां, छठु यादव सहित कई अन्य कार्डधारकों ने आरोप लगाया कि जब वे राशन उठाव के लिए दुकान पर जाते हैं तो डीलर यह कहकर टाल देते हैं कि एक साल में 12 महीने होते हैं, लेकिन उनके यहां केवल 11 महीने का ही राशन दिया जाएगा। इसी तर्क के आधार पर दिसंबर माह का राशन देने से मना कर दिया जाता है।
ग्रामीणों का यह भी कहना है कि राशन वितरण के दौरान तौल कर अनाज नहीं दिया जाता, जिससे उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलता है। प्रति व्यक्ति एक किलो राशन की कटौती नियमित रूप से की जाती है। कार्डधारकों के अनुसार, जब इस संबंध में सवाल किया जाता है तो डीलर द्वारा ऊपर से निर्देश होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रति व्यक्ति राशन काटने के साथ-साथ पूरे दिसंबर माह का राशन सीधे तौर पर देने से इंकार किया जा रहा है, जो सरकारी नियमों के विरुद्ध है। इससे गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी डीलर पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
इस संबंध में जब पीडीएस डीलर उमेश राम से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से ग्रामीणों की सहमति से दिसंबर माह का राशन नहीं दिया जा रहा है। उनके अनुसार, दो वर्ष पूर्व ग्रामीणों ने बैठक कर दिसंबर माह का राशन गिफ्ट के तौर पर छोड़ने का निर्णय लिया था। हालांकि इस वर्ष ग्रामीण उस पर सहमत नहीं हैं। डीलर ने यह भी कहा कि पहले जैसी व्यवस्था के अनुसार ही राशन दिया जाएगा, अन्यथा उन्होंने कानूनन कार्डधारकों से अंगूठा लगवा लिया है और वे यह कह सकते हैं कि राशन वितरित कर दिया गया है।
वहीं, प्रभारी गोदाम प्रभारी अंबुज जयसवाल ने बताया कि डीलर उमेश राम को गोदाम से पूरा राशन तौल कर दिया जाता है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company