रंका:गढ़वा):कड़ाके की ठंड और शीतलहर से राहत और बचाव के लिए रंका प्रखंड अंतर्गत चुतरू पंचायत के उप मुखिया ज्याउद्दीन अंसारी एवं कंचनपुर पंचायत के उपमुखिया चंद्रशेखर तिवारी ने अपने अपने निजी खर्च से पंचायत के गरीब, असहाय, महिला पुरुष वृद्धजनों के बीच कंबल का वितरण किया। इस संबंध में चुतरू उपमुखिया ज्याउद्दीन अंसारी ने आजाद सिपाही को बताया कि वे स्वयं और युवा कांग्रेस कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष मेराज अहमद दोनों ने भाइयों ने वार्ड क्रमांक 2 के जरूरतमंद लोगों को अपने निजी खर्च से पच्चास से अधिक कंबल का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि चुतरू पंचायत में हर काम विवाद के घेरे में रहा है। हर वर्ष सरकार के द्वारा कंबल उपलब्ध कराया जाता है लेकिन जरूरतमंद लोग लाभ से वंचित रह जाते हैं। ऐसे में समाज के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बढ़ जाती है और मैंने इस जिम्मेवारी को बखूबी निभाया है। इस मौके पर नईमुद्दीन अंसारी, अब्दुल रहीम अंसारी, दिलशाद अंसारी, आता हुसैन अंसारी, तौहीद आलम, आलीम हैदर, रामप्रसाद सिंह, रोवन भुईयां, मंजूर अंसारी, समाजसेवी विश्वनाथ सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

