Breaking

सेवा और सुरक्षा साथ-साथ: कांडी पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल व गर्म कपड़े

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

कांडी(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कांडी पुलिस द्वारा गुरुवार को एक सराहनीय मानव सेवा अभियान चलाया गया। इस दौरान गरीबों, असहायों एवं बच्चों के बीच कंबल, गर्म कपड़े तथा जूता-चप्पल का वितरण किया गया। पुलिस निरीक्षक बृज कुमार एवं थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम के नेतृत्व में कुल 130 कंबल, बच्चों के 100 गर्म कपड़े, 50 स्वेटर, 50 शॉल तथा 100 जोड़ी जूता-चप्पल वितरित किए गए। थाना प्रभारी मोहम्मद असफाक आलम ने बताया कि दो वाहनों में गर्म कपड़े, कंबल एवं जूता-चप्पल भरकर थाना क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में जाकर जरूरतमंदों, असहायों एवं बच्चों को वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अत्यधिक ठंड पड़ रही है और ऐसे कई लोग हैं जिनके पास इस ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं हैं। इसी को देखते हुए मानवता के नाते यह पहल की गई।उन्होंने यह भी बताया कि इस सेवा संकल्प में कांडी के स्थानीय व्यवसायियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। गरीबों के तन को ढंकना एक बड़ा पुण्य का कार्य है और पुलिस द्वारा किए गए इस मानवीय प्रयास की चारों ओर सराहना हो रही है। इस मौके पर कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार, एसआई अरविंद कुमार सिंह, एएसआई मनोज राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कांडी पुलिस की इस पहल से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान और अधिक मजबूत हुआ है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company