रमना प्रखंड के हरादाग खुर्द में छह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन हरादाग खुर्द सहित हरादाग कला क्षेत्र में धार्मिक आस्था और सनातन संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह महायज्ञ दिनांक 18 जनवरी से 23 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा, जिसका संचालन और मार्गदर्शन श्री शत्रुघ्नआचार्य जी महाराज के पावन तत्वाधान में किया जाएगा। महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्तिमय वातावरण व्याप्त है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने बताया कि छह दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में वैदिक विधि-विधान के साथ प्रतिदिन यज्ञ-हवन, मंत्रोच्चार, भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की विशेष पूजा,आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए जाएंगे। साथ ही शत्रुघ्नआचार्य जी महाराज द्वारा प्रतिदिन धार्मिक प्रवचन एवं कथा का आयोजन होगा, जिसमें सनातन धर्म,मानव जीवन के उद्देश्य, सदाचार, सेवा और समाज में आपसी भाईचारे पर प्रकाश डाला जाएगा।
महायज्ञ के दौरान कलश यात्रा, मंडप प्रवेश,वेदी पूजन, पूर्णाहुति जैसे प्रमुख धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे.आयोजन समिति के अनुसार,पूर्णाहुति के दिन विशेष धार्मिक कार्यक्रम एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे। इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति, आपसी सौहार्द एवं आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना है। आयोजन में आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके मद्देनज़र समिति द्वारा यज्ञशाला, प्रवचन पंडाल, पेयजल,प्रकाश, स्वच्छता एवं सुरक्षा जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। आयोजन समिति एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से आग्रह किया है कि वे परिवार के साथ शामिल होने का आग्रह किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिव प्रेम कुमार साह,रामधनी चौधरी,कोषाध्यक्ष बबलू यादव,मीडिया प्रभारी सकेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष लल्लू साह, सहदेव चौधरी,मंजन गुप्ता,धीरज चौधरी,शुकुल चौधरी,राजेंद्र चौधरी,प्रमोद पासवान,राकेश पासवान,कमलेश यादव,अजय चौधरी,ब्रजेश यादव,संतोष बैठा,विजय राम, एस कुमार राम,सहित कई लोगों का नाम सामिल है।

