Breaking

एक साल में कौन-सा काम किया? लक्ष्मण राम ने विधायक अनंत प्रताप देव को घेरा

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

श्री बंशीधर नगर: भाजपा गढ़वा जिला अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव एवं झामुमो नेता ताहिर अंसारी पर जनता के साथ वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया है ।लक्ष्मण राम ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव से सवाल किया है कि उन्हें भवनाथपुर की जनता को यह बताना चाहिए कि पिछले एक वर्ष में उन्होंने किस योजना को स्वीकृत कराकर क्षेत्र में लाया है क्षेत्र में उनके प्रयासों से कौन सा विकास कार्य किया गया है। लक्ष्मण राम ने कहा कि विपक्ष के नाते उनसे यह सवाल पूछा जाता है की क्षेत्र की जनता के लिए पिछले एक वर्ष से आपने क्या किया तो इसका जवाब देने के जगह पर वह विदक जाते हैं और अनर्गल बयान बाजी करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अनर्गल बयान बाजी से काम नहीं चलेगा भाजपा उनको अपने मुद्दे से हटने नहीं देगी , क्षेत्र की जनता के लिए पलायन रोकने और पावर प्लांट का जो वादा उन्होंने किया है उसको उनको पूरा करना चाहिए , इस मुद्दे से उनको बीजेपी कभी भटकने नहीं देगी। लक्ष्मण राम ने कहा कि पिछले एक वर्ष से जो शिलान्यास विधायक अनंत प्रताप देव ने अभी तक किए हैं वह सारी योजनाओं को भाजपा नेता पूर्व मंत्री सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने स्वीकृत कराया था जिसका प्रमाण उन्होंने पिछले दिनों प्रेस के माध्यम से प्रस्तुत किया था ।उन्होंने कहा कि प्रेस के माध्यम से भी उनसे यही प्रश्न किया गया था कि उन्होंने पिछले एक वर्ष में कौन सा काम किया है जनता यह पूछने का हकदार है कि उनका विधायक कौन काम किया है और विधायक को बताना चाहिए कि उन्होंने कौन सा काम अपने प्रयास से लाया है परंतु वह बताने में असमर्थ है जो उनके असफलता एवं निष्क्रियता को साबित करता है। लक्ष्मण राम ने झामुमो नेता ताहिर अंसारी पर अकूत संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज उनके पास इतना संपत्ति कहां से आया उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे पर बनी हुई सड़के भी भानु प्रताप शाही के द्वारा बनाया गया है जिसके बगल में ताहिर अंसारी का करोड़ों का आवास है ।मौके पर जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष विकास पांडे ,भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र गुप्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company