केतार(गढ़वा):प्रखंड के परसोडीह में आयोजित शहीद नीलांबर-पीतांबर कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 9 का क्वार्टर फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। इस कड़े मुकाबले में केतार थाना ने प्रतिद्वंदी टीम को शिकस्त दिया।मैच की शुरुआत में केतार थाना की टीम ने टॉस जीता और रणनीतिक बनाते हुए प्रतिद्वंदी टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।पंशा टीम ने निर्धारित 16 ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 204 रन 8 विकेट के नुकसान पर विशाल लक्ष्य खड़ा किया।केतार थाना की टीम ने सधी हुई पारी और बेहतरीन तालमेल के साथ इस बड़े लक्ष्य का पीछा किया और 5 विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।मैच में कमेंटेटर देवकुमार ठाकुर एवं मुरारी गुप्ता ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों में जोश भरा।वही स्कोरर कमलेश कुमार प्रजापति एवं अंपायर कि भूमिका रमेश बैठा और जयप्रकाश ठाकुर ने निभाया।मौके पर मुख्य रूप से अनिल पासवान,नागेंद्र ठाकुर, सुदामा तिवारी,डॉ.कलेश्वर गुप्ता, धनेश्वर मेहता,रमेश विश्वकर्मा सहित काफी संख्या में दर्शक और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

