रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा )प्रखंड के बांसडीह गांव में शहीद भगत सिंह कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 2 का आगाज किया गया।इस टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी पंकज कुमार सिंह ने फीता काट एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार की आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र में खेलने वाले खिलाड़ियों की छिपी प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है।उद्घाटन मैच डुमरसोता एवं नवगढ़,मोहम्मदगंज के बीच खेला गया।इस मैच में डुमरसोता की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 69 रनों से जीत दर्ज की।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमरसोता की टीम ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 169 रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी नवगढ़ की टीम 16 ओवर में मात्र 101 रन ही बना सकी।
डुमरसोता टीम के गोलू पांडे को उत्कृष्ट ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।उन्होंने 25 गेंदों में 39 रनों की पारी खेली तथा गेंदबाजी में 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।प्रतियोगिता का आयोजन राकेश कुमार पासवान के द्वारा किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष बबलू यादव, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत विश्वकर्मा सहित अमरेश, वीरेंद्र राम (शिक्षक),अजय राम, आनंद गुप्ता,अनिल यादव एवं राजू जी उपस्थित रहे।

