श्री बंशीधर नगर: स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में विद्यालय का पांचवा वार्षिक खेलकूद महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों के द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया ।कार्यक्रम के शुरुआत में विद्यालय के जूनियर बालिकाओं द्वारा वाका_ वाका नृत्य प्रस्तुत किया गया साथ ही अन्य खेलों में मसाला प्रज्वलन ,मसाला धारण समारोह सहित 100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया ।उक्त अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विद्यालय के निर्देश अलख नाथ पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन में खेल का बहुत महत्व है उन्होंने बताया कि खेल शारीरिक फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य तथा टीमवर्क ,अनुशासन और नेतृत्व जैसे आवश्यक जीवन कौशल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया जिससे उनके सर्वांगीण विकास हो सके। मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य पन्नालाल ने बताया कि खेल संपूर्ण व्यक्तित्व विकास में सहायक होता है विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी रुचि रखने चाहिए।
उक्त अवसर पर विद्यालय के बच्चों के द्वारा चैन रेस, बाइक रेस ,तीन टांगों की दौड़ ,रिले रेस ,ऊंची कूद ,लंबी कूद, चक्का फेंक, स्किपिंग रेस,खो-खो, कबड्डी, शतरंज, कैरम,बैडमिंटन जैसी कई खेलों का प्रतियोगिता आधारित प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।मौके पर भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव,रघुराज पांडे ,अखिलेश पांडेय,राहुल सोनी,रविकांत चौबे,प्रतिभा कुमारी,पूजा सोनी,प्रीति सोनी,लक्की गुप्ता,ऋतु राज,संजय चौधरी,प्रिया कुमारी,रेणु कुमारी,सुधांशु मिश्रा,सुप्रिया चौबे सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

