इद्रीश अंसारी
बंशीधर नगर:गर उंटारी थाना परिसर में एक सराहनीय और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला, जब स्थानीय युवा अबुताज़ शहंशाह ने थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार को विशेष सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर अबुताज़ शहंशाह ने थाना प्रभारी का एक सुंदर स्क्रेच बना कर उन्हें भेंट किया तथा अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने न केवल पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर संबंधों को मजबूत करने का प्रयास किया। बल्कि युवाओं की सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी को भी उजागर किया।कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों ने इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा किया। युवाओं का कहना था कि थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार के नेतृत्व में नगर उंटारी थाना क्षेत्र में कानून- व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और अपराध नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना जा रहा है। इसी विश्वास और सम्मान के प्रतीक के रूप में यह सम्मान दिया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने कहा कि इस तरह का स्नेह और सम्मान पुलिस बल के लिए बड़ी प्रेरणा होता है। उन्होंने बताया कि युवाओं की यह सकारात्मक सोच समाज के लिए बेहद जरूरी है। थाना प्रभारी ने कहा की इस तरह का युवाओं का सहयोग और विश्वास हमें और अधिक जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है। जब युवा सही दिशा में सोचते हैं और कानून व्यवस्था के समर्थन में आगे आते हैं, तो समाज स्वतः सुरक्षित और मजबूत बनता है।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशा, अपराध और अफवाहों से दूर रहकर शिक्षा, खेल और समाजसेवा से जुड़ें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस के साथ सहयोग करें। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि पुलिस सदैव जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है।कार्यक्रम का माहौल सौहार्दपूर्ण रहा और अंत में सभी ने नगर उंटारी क्षेत्र में शांति, भाईचारे और विकास की कामना की। यह सम्मान समारोह निश्चित रूप से पुलिस-जनता संबंधों को और मजबूत करने वाला साबित हुआ।

