मझिआंव ( गढ़वा)थाना क्षेत्र अंतर्गत चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान अगस्त से नवंबर तक चार माह के अभियान में अगस्त में 60, सितंबर में 31, अक्टूबर में 50 और नवंबर में 65 मोटरसाइकिलें पकड़ी गईं। चार महीनों में कुल 206 वाहनों का जप्त होना सड़क सुरक्षा के प्रति लापरवाही का गंभीर संकेत है।
अभियान के दौरान हेलमेट नहीं पहनने वाले चालकों पर विशेष कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि हेलमेट केवल नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का कवच है। बिना हेलमेट बाइक चलाना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि दुर्घटना होने पर जान जाने का जोखिम भी कई गुना बढ़ जाता है।थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने बताया कि सभी वाहन चालक बाइक के आवश्यक कागजात साथ रखें, हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें और ड्राइविंग लाइसेंस भी साथ रखें। उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना गंभीर अपराध है और इससे हादसों की संभावना बढ़ जाती है।थाना प्रभारी की सतर्कता, कड़ी निगरानी और लगातार चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान की लोगों ने सराहना की है। उनके प्रयासों से क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है।

