Breaking

भंडरिया सीएचसी में पहली बार स्वास्थ्य कर्मियों का हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण, रक्तदान शिविर में उमड़ी जागरूकता की नई मिसाल

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पहली बार सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों के लिए सामूहिक रूप से हेपेटाइटिस-बी टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि हेपेटाइटिस-बी एक गंभीर वायरल इंफेक्शन है, जो जॉन्डिस/पीलिया, लिवर इंफ्लेमेशन और भविष्य में गंभीर लिवर रोगों का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कर्मियों में संक्रमण का जोखिम सबसे ज्यादा होता है, इसलिए नियमित टीकाकरण उनकी सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रमाकांत राय, एमपीडब्ल्यू संतोष टोप्पो, राजेश कुमार सिंह, एएनएम आश्रिता बाड़ा, अंजेला फूलमनी तिर्की, अनास्तासिया टोप्पो, सुजाता तिग्गा, पूनम खलखो, रूपलता मिंज, श्वेता बड़ा,अजिन्ता कुजुर, जितेंद्र कुमार सहित कुल 30 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाकर की गई। टीकाकरण के इस अभियान में युवा स्वास्थ्य कर्मियों से लेकर वरिष्ठ कर्मियों तक सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी ही सबसे पहले मरीजों के संपर्क में आते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। यह टीकाकरण अभियान भविष्य में होने वाले संक्रमण के जोखिम को काफी कम करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में अन्य कर्मियों और सहायक स्टाफ को भी टीका लगाया जाएगा ताकि संपूर्ण स्वास्थ्य टीम सुरक्षित रह सके।

इसी क्रम में स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में कई स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।

रक्तदान शिविर के दौरान डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने ग्रामीणों को भी रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है और नियमित रक्तदान से स्वास्थ्य को भी लाभ मिलता है।शिविर की सफलता पर डॉ. संजय कुमार ने कहा कि भंडरिया सीएचसी सिर्फ इलाज का केंद्र नहीं है, बल्कि लोगों को स्वस्थ रहने और समाज को सुरक्षित बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। टीकाकरण और रक्तदान दोनों कार्यक्रम स्वास्थ्य तंत्र को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक हैं।

दिनभर चले इस आयोजन में स्वास्थ्य कर्मियों की ऊर्जा और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना साफ झलकती रही। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीएचसी की पूरी चिकित्सा टीम, नर्सिंग स्टाफ, एमपीडब्ल्यू तथा सहयोगियों की अहम भूमिका रही।इस पहल से भंडरिया स्वास्थ्य केंद्र ने एक बार फिर साबित किया कि स्वास्थ्य जागरूकता और सेवाभाव में वह लगातार अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company