रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):बुधवार को प्रखंड दिव्यांग संघ ने विश्व दिव्यांग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम में दिव्यांगजन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए।इस अवसर पर युवा समाजसेवी छोटन कुमार सिंह ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की मुख्यधारा का अभिन्न हिस्सा हैं।उनमें अद्भुत प्रतिभा का समावेश होता है।आज समाज में दिव्यांगजनों ने देश स्तर पर एक से एक कीर्तिमान स्थापित किया है।उन्होंने लोगों से दिव्यांग जनों की सहयोग और सम्मान देने की अपील किया है।दिव्यांग संघ के प्रखंड अध्यक्ष ने कहा इस दिवस का उद्देश्य दिव्यांग जनों का शैक्षिक,सामाजिक विकास, एवं स्वास्थ्य और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।लेकिन आज की दौर में दिव्यांगजनों को सम्मान नहीं मिल पाता है।झारखंड के दिव्यांग अपने हक अधिकार के लिए एक वर्ष से भी ज्यादा समय अपनी मांगों के लेकर धरना प्रदर्शन किया।परंतु झारखंड सरकार ने उनकी मांगों को अनदेखा कर दिया।वहीं दिव्यांग संघ के प्रखंड सचिव ने कहा कि दिव्यांगजन को सरकारी योजनाओं का लाभ सरलता से मिलना चाहिए।पर उनके प्रमाणपत्र बनाने में कई महीने लग जाते है जिससे कई जरूरतमंद अभी भी प्रमाणपत्र, पेंशन व सहायक उपकरणों से वंचित हैं।उन्होंने कहा कि इस समस्या पर प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए।इस अवसर पर दिव्यांग संघ सचिव श्याम बिहारी राम,कोषाध्यक्ष पप्पू यादव, संरक्षक सुनील यादवकुंदन कुमार गुप्ता,विशाल कुमार यादव,राजन कुमार गुप्ता,नीतीश कुमार रजक,राहुल कुमार,शोभा कुमारी,अंजली कुमारी,आदर्श कुमार,कमलेश कुमार रवि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

