केतार(गढ़वा):प्रखंड के बलिगढ़ स्थित उच्च मध्य विद्यालय में आगामी 26 सितंबर दिन शनिवार को 11 बजे से स्व.राम सेवक प्रसाद जयसवाल की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच,चिकित्सकीय परामर्श और मुफ्त दवा वितरण की विशेष व्यवस्था की गई है। दिवंगत स्व. राम सेवक प्रसाद जायसवाल के पौत्र डॉ. विवेक कुमार जायसवाल MBBS, MGMMCH ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य उनके दादाजी की जनसेवा और समर्पण की भावना को जीवित रखना और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, युवाओं और ग्रामीण जनता से अपील की है कि वे इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य जांच कराएं और इस नेक पहल का लाभ उठाएं।

