
धुरकी(गढ़वा):धुरकी थाना क्षेत्र के धोबनी गांव के कोरवा टोला में करम पर्व मिलन समारोह व कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा व विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्य समिति सदस्य ताहिर अंसारी , विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव प्रखंड अध्यक्ष इसराइल खान उपस्थित थे. कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्वलित व फीता काट कर किया. समारोह में अतिथियों का पारंपरिक रूप से पुष्पगुच्छ स्वागत किया गया. सरना समिति के अध्यक्ष प्रमिला देवी ने प्रकृति पर्व करमा की ऐतिहासिक, धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला विधायक ने कहा कि करम पर्व विशेष धर्म तक सीमित नहीं है. करम पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है. इस पर पर्व को सभी धर्म जाति के लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं. यह प्रकृति का पर्व है. इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण व वातावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरूक करना है. उन्होंने कहा कि यह पर्व शांति व समृद्धि के लिए भी मनाया जाता है. इस पर्व में हम प्रकृति की पूजा करते हैं और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते हैं. किंतु यह पर्व को लेकर अब लोगों में उत्साह कम होता जा रहा है
. किंतु इस उत्साह को बनाये रखने की जरूरत है. प्रकृति की हम रक्षा नहीं कर पा रहे हैं, परिणाम स्वरूप आपदाएं आ रही हैं. उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति की रक्षा के लिए संकल्प लेने की जरूरत है. कार्यक्रम में जिन नृत्य दलों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं, कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी ,बालेश्वर यादव, अशोक यादव, रितेश यादव, शैलेश यादव, अरविंद यादव, नंदू कोरवा, सतीश कोरवा, पिंटू कोरवा , बिरेंद्र यादव , विनेश यादव, जवाहर सिंह आदि उपस्थित

