Breaking

कुम्बा कलां में दुर्गा पूजा कमेटी का गठन, मुकेश यादव अध्यक्ष तो अखिलेश बने कोषाध्यक्ष 

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read
श्यामबच्चन यादव

धुरकी(गढ़वा)प्रखंड अंतर्गत कुम्बा कलां गांव में रविवार को मां शारदीय दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर युवा हर्ष क्लब की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों, पूजा-पंडाल की व्यवस्था, धार्मिक कार्यक्रमों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सर्वसम्मति से पूजा कमेटी का गठन करते हुए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मुकेश यादव को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया, जबकि पंकज कुमार को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं, सुदामा करवा को सचिव तथा श्रवण विश्वकर्मा को सह सचिव बनाया गया। अखिलेश यादव को कोषाध्यक्ष और रिलेश यादव को उपकोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा दुलार यादव एवं नीतेश सिंह को मंत्री तथा शिवदत्त यादव को महामंत्री बनाया गया। कमेटी के संरक्षक के रूप में संजय लाल, कुमार यादव, सुदर्शन यादव, राजकुमार पटेल, सुरेंद्र यादव, विमल महतो, नंदू तुरिया, उमेश्वर यादव, राजेश्वर यादव एवं बलराम विश्वकर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई।कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सोहर सिंह, संदेश कुमार, दीपु कुमार, अजित कुमार, कृष्णा कुमार, रंजीत कुमार, उखमाजी कोरवा, रामाल कोरवा, उपेंद्र तुरिया, आशीष सिंह, अरविंद यादव एवं संदीप यादव को शामिल किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने मां दुर्गा की पूजा को श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने की अपील की गई।

 

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|