Breaking

राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में मझिआंव की आकृति ने लहराया परचम

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

एयर राइफल ओपन साइट अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मझिआंव और झारखंड का मान

मझिआंव, गढ़वा। मझिआंव नगर पंचायत के मझिआंव खुर्द निवासी अजित तिवारी की पुत्री आकृति कुमारी ने राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आकृति ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर एयर राइफल ओपन साइट अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और पूरे मझिआंव क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
आकृति ने सिस्को सीआईएससीई रीजनल गेम्स एवं स्पोर्ट्स 2026 में एयर राइफल ओपन साइट अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित राष्ट्रीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में बंगाल स्टेट टीम का प्रतिनिधित्व किया।
कक्षा 11वीं की छात्रा आकृति ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। उनकी सफलता को क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। आकृति की इस कामयाबी के पीछे उनकी लगातार मेहनत, लगन और अभ्यास के साथ परिवार का सहयोग भी महत्वपूर्ण रहा है।
अपनी सफलता पर आकृति ने कहा कि वह आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए लगातार मेहनत करेंगी। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी मेहनत, परिवार के सहयोग और विशेष रूप से अपने दादा चंद्रशेखर तिवारी को दिया। आकृति ने भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने परिवार, मझिआंव और झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का संकल्प व्यक्त किया।
आकृति की उपलब्धि पर उनके दादा चंद्रशेखर तिवारी, पिता अजित तिवारी, चाचा संजीत तिवारी सहित परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने आकृति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी सफलता हासिल करने का आशीर्वाद दिया।
मझिआंव की बेटी आकृति की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर उन्होंने यह साबित किया है कि उचित मार्गदर्शन, मेहनत और लगन के बल पर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं भी बड़े मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|