श्री बंशीधर नगर: सावन के पहले सोमवार के अवसर पर स्थानीय राजा पहाड़ी शिव मंदिर में जिले के उपायुक्त पशुपतिनाथ झा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर, विधायक अनंत प्रताप देव ने विधिवत्त पूजा अर्चना किया। उक्त अवसर पर मंदिर के प्रधान पुजारी रामचंद्र पाठक एवं गोविंद पाठक ने पूरे विधि विधान के साथ पूजा संपन्न कराई। पूजा के बाद उपायुक्त , पुलिस अधीक्षक, विधायक ने श्रावणी मेला से संबंधित मंदिर प्रबंधक से पूरी जानकारी प्राप्त की एवं मंदिर के विकास के बारे में चर्चा किया। मौके पर भोलू कुमार ,अशोक सेठ ,ओमप्रकाश गुप्ता,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

